Home बिहार पाक-परस्त कांग्रेस की मानसिकता एक बार फिर हुई उजागर: मंगल पाण्डेय

पाक-परस्त कांग्रेस की मानसिकता एक बार फिर हुई उजागर: मंगल पाण्डेय

149
0
The pro-Pakistan mentality of Congress has once again been exposed: Mangal Pandey

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ’’ऑपरेशन सिंदूर’’ पर सवाल उठा कर सेना के शौर्य का किया है अपमान

पटना। स्वास्थ्य व विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और इसे भारतीय सेना के शौर्य के अपमान के साथ ही कांग्रेस की पाक-परस्ती की मानसिकता बताया है। पहलगाम हमले का बदला लेने के मकसद से भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें जैश और लश्कर के 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर इस कार्रवाई का मकसद क्या था और क्या यह सिर्फ कुछ इमारतें गिराने तक सीमित था।

GNSU Admission Open 2026

श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आतंकियों को छूट दी थी और पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी थी, वह अब जब भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है तो उसे परेशानी हो रही है। कांग्रेस भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। भारतीय सेना पहले ही साफ कर चुकी हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी जारी है। पिछले साल मई में इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस, आतंकी ट्रेनिंग सेंटर और लॉन्च पैड्स को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था। इसके बावजूद कांग्रेस के लिए यह कार्रवाई सिर्फ ‘कुछ इमारतें तोड़ने’ तक सीमित बताना दुर्भाग्यपूर्ण है।

GNSU Admission Open 2026