Home बिहार पालतू कुत्ते ने मालिक का कान काटा, बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को...

पालतू कुत्ते ने मालिक का कान काटा, बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को भी बनाया निशाना

117
0
The pet dog bit the owner's ear and also targeted the person who came to rescue him

सारण: डॉग बाइट के मामलों को लेकर दिल्ली समेत देश भर में चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं, बिहार के गोपालगंज से डॉग बाइट का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिस कुत्ते का मालिक उसका बचाव करके अपनी गोद में उठाकर ला रहा था, उसने अपने मालिक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। मालिक का कान काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार,जिले के आरार मोहल्ले में पालतू कुत्ते ने अपने मालिक पर ही हमला कर दिया।

इस दौरान कुत्ते ने अपने मालिक का ही कान काट लिया। इसके बाद खून से लथपथ मालिक कटा हुआ कान लेकर अस्पताल पहुंचा। इस घटना से सभी लोग दंग हैं। अभी कुत्ते के मालिक का घायल हालत में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया से बातचीत में मालिक संदीप कुमार ने बताया कि उनके कुत्ते की किसी अन्य कुत्ते से लड़ाई हो गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने कुत्ते को उससे बचाया। वो उसे गोद में उठाकर ला रहे थे, तभी उसने अचानक उनपर हमला कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

संदीप कुमार ने बताया कि उनके कुत्ते ने उनका कान काट लिया। इधर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दानिश अहमद ने बताया कि अस्पताल में एक मरीज आया है। पीड़ित के पालतू कुत्ते की भिड़ंत उनके ही घर के नीचे किसी अन्य कुत्ते से हो गई थी। बचाने के क्रम में ही कुत्ते ने अपने मालिक का कान काटकर अलग कर दिया। इसके बाद अब उनका इलाज चल रहा है।



GNSU Admission Open 2026