Home बिहार जिलाधिकारी ने 21 लोक शिकायत मामलों का किया निस्तारण

जिलाधिकारी ने 21 लोक शिकायत मामलों का किया निस्तारण

75
0
The District Magistrate resolved 21 public grievance cases

सासाराम। लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों में से शनिवार को 21 आवेदनों का निपटारा किया गया। बता दें 34 अपील आवेदनों पर रोहतास जिलाधिकारी ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, सासाराम, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल डिहरी उपस्थित रहे। शनिवार को हुए सुनवाई में बारह अपीलार्थी उपस्थित नहीं हुये। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में जिलाधिकारी ने सुनवाई किया तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना। सुनवाई के दौरान शिवम इन्टरप्राईजेज (पंकज कुमार सिन्हा), सरोजनी देवी, रंजन सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, रविन्द्र कुमार सिंह, लाल जी सिंह, रीना देवी, राम प्रमोद सिंह, मिन्टु प्रसाद एवं अन्य, मोती लाल साह, दीपक कुमार, कन्हैया भुईया, दीपक कुमार, पूर्णवासी डोम उर्फ पुर्णवासी राम, राज कुमार भुईया, चॉद चौबे, कन्हैया प्रसाद, गांगो देवी, राघवेन्द्र कुमार दुबे, केशव प्रसाद सिन्हा, इन्द्रजीत कुमार के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।

GNSU Admission Open 2026