पटना: पटना पुलिस ने लूट और गोलीबारी के आरोपी सूरज चौधरी और उसके सहयोगी अपराधी साहिल कुमार के साथ गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दीघा लॉ एंड आर्डर डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि पटना एसएसपी के आदेश का पालन करते हुए दीघा पुलिस अनुमंडल थाना क्षेत्र में लगातार सघन वाहन चेकिंग और रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार की देर रात थाना दीघा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अहिरान गली में कुछ युवक अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष दीघा संतोष सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित किया। घटना के सत्यापन के बाद पुलिस ने घेरा बंदी कर सूरज और साहिल को पांच जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। दीघा लॉ एंड आर्डर डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तब उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम सूरज चौधरी और साहिल कुमार बताया। पुलिस का कहना है कि सूरज चौधरी पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि दोनों लूट कांड के आरोपी हैं। दीघा लॉ एंड आर्डर डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि रात्रि में हथियार लेकर घूमने का प्रयोजन कहीं ना कहीं किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी दीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं । फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच में जुटी है।







