Home बिहार तेजस्वी यादव का आरोप- मेरे आवास के बाहर चली गोली, अतिसुरक्षित क्षेत्र...

तेजस्वी यादव का आरोप- मेरे आवास के बाहर चली गोली, अतिसुरक्षित क्षेत्र में दिखे अपराधी

386
0
Tejashwi Yadav's allegation- Bullet fired outside my residence, criminals seen in highly secured area

पटना : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स पर दिन दहाड़े गोली चला दी। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड की है। पीड़ित की पहचान कौशल नगर निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई, लेकिन इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला किया है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि राहुल नाम का एक चालक पैदल ही जा रहा था।

तभी अचानक अपराधी उस पर गोली चलाने लगे। गोली की आवाज सुनकर वहां दौड़कर वहां से फरार हो गया। तब तक आसपास के लोग भी उधर दौड़ पड़े। पुलिस का कहना है कि अपराधी ने राहुल पर गोली चलाई थी, लेकिन निशाना चूक जाने की वजह से वह बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सचिवालय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।  घटना के संबंध में एयरपोर्ट थानाध्यक्ष का कहना है कि राहुल किसी डॉक्टर का चालक है। वह रोज की तरह आज भी पैदल ड्यूटी जा रहा था। तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उससे छिनतई करने लगे।

GNSU Admission Open 2026

उसके पास लगभग 450 रुपये थे। बाइक पर सवार अपराधियों में से एक जल्दी से बाइक से उतरा और राहुल से छिनतई करने लगा। विरोध करने पर उसने फायरिंग भी की। तभी आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर अपराधी बाइक से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना की गश्ती पुलिस और हवाई अड्डा थाने की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गई। तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अपराधी उसके 450 रुपये छिनकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।



GNSU Admission Open 2026