Home बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार की जीत के लिए तेजस्वी आश्वस्त

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार की जीत के लिए तेजस्वी आश्वस्त

47
0
Tejashwi is confident of the victory of the Grand Alliance candidate in the Rajya Sabha elections.

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में वह महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत के लिए आश्वस्त हैं और इसके लिए पर्याप्त विधायको का समर्थन हासिल है।

श्री यादव नेआज अपने सरकारी आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई, जिसमें इसके सभी घटक दलों के विधायक शामिल हुए। इस बैठक में कांग्रेस के तीन विधायक मौजूद नहीं थे, हालांकि उनकी अनुपस्थिति के पीछे वास्तविक कारणों के बारे उनके नेताओं की तरफ से स्पष्टीकरण भी दिया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत का पूरा भरोसा है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा के मौजूदा सदस्य अमरेन्द्र धारी सिंह इस बार राज्यसभा चुनाव में निश्चित रूप से विजयी होंगे। श्री यादव ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और महागठबंधन के सभी घटक दल इस चुनाव में एकजुट हैं। जो नेता बैठक में शामिल नहीं हो सके, उन्होंने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान समर्थन का आश्वासन दिया। इस बार राज्यसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर पार्टी के दूसरे उम्मीदवार हैं।

GNSU Admission Open 2026