Home बिहार गोलीबारी में घायल किशोरी अंजली की मौत, पुराने विवाद ने लिया खूनी...

गोलीबारी में घायल किशोरी अंजली की मौत, पुराने विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप

489
0
Teenage girl Anjali, who was injured in the firing, died, old dispute took the form of bloody conflict

नालंदा: नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराईपुर गांव में 7 जुलाई को हुए मारपीट और फायरिंग की घटना में घायल किशोरी अंजली कुमारी (17) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री थी और उसे गोली बाएं जांघ में लगी थी। इलाज के क्रम में उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि गोराईपुर गांव में अशोक पासवान और इंदल पासवान के बीच पूर्व के विवाद को लेकर 7 जुलाई की सुबह कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी में बदल गई।

इसी दौरान अंजली अपने भाई को बुलाने गांव के चौकीदार के पास गई थी, तभी आंगनबाड़ी केंद्र के पास उसे गोली लग गई। घटना के बाद अंजली को पहले नगरनौसा अस्पताल, फिर बिहारशरीफ सदर अस्पताल और अंत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। नगरनौसा थाना अध्यक्ष शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।





GNSU Admission Open 2026