Home बिहार किशनगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का...

किशनगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप

345
0
Suspicious death of newly married woman in Kishanganj, serious allegation of dowry murder on in-laws

किशनगंज: किशनगंज जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय जूही के रूप में हुई है। मृतका के भाई मोहम्मद नदीम कौसर ने किशनगंज सदर थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। नदीम के अनुसार, तीन साल पूर्व उनकी बहन जूही का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से शाहबाज (पिता अली हुसैन), निवासी टैंगरमारी सालकी, किशनगंज के साथ हुआ था।

विवाह के समय परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने पाँच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करनी शुरू कर दी। परिवार द्वारा एक लाख रुपये दिए जाने के बावजूद जूही को प्रताड़ित किया जाता रहा। नदीम का कहना है कि 17 जुलाई को जूही मायके आई थी और उसने बताया था कि ससुराल वाले अब भी चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और उसे प्रतिदिन शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 18 जुलाई को ससुराल वाले जूही को लेने मायके पहुंचे और गांववालों के सामने प्रताड़ना न करने का वादा करते हुए उसे साथ ले गए।

GNSU Admission Open 2026

लेकिन 22 जुलाई की शाम नदीम को सूचना मिली कि जूही की मौत हो गई है। जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि बहन का शव बरामदे में पड़ा हुआ था और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे। नदीम ने आरोप लगाया कि जूही की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मृतका के शरीर पर मारपीट के कई निशान भी पाए गए हैं। जूही के भाई ने शाहबाज, साईबा, नूरजबीं और महजबी (सभी पिता अली हुसैन) के खिलाफ नामजद आवेदन देकर न्याय की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद किशनगंज सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






GNSU Admission Open 2026