Home बिहार लूट कांड का सफल उद्भेदन, देशी कट्टा के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

लूट कांड का सफल उद्भेदन, देशी कट्टा के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

376
0
Successful solving of robbery case

रोहतास। रोहतास जिला अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के डंडवाडिह बाजार के समीप संत अन्ना स्कूल के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। अपराधियों के पास से अवैध पिस्टल एवं मोबाइल बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिकुही निवासी राम प्रवेश चौधरी के बेटी पिंकी कुमारी पैन कार्ड बनवाने के लिए बाजार जा रही थीं, उसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने अवैध हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़िता द्वारा घटना की सूचना 22 मई 2025 को बड्डी थाना में दी गई, जिसके आधार पर बड्डी थाना कांड सं. 89/25 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहतास एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम-1 के निर्देशन पर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. रामवृक्ष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।तकनीकी अनुसंधान एवं सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। गठित टीम द्वारा त्वरित छापेमारी में मुख्य आरोपी उमेश राम, पिता शत्रुधन राम, ग्राम मुरलीपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (BR24AD 9812) बरामद की गई।

उमेश राम की निशानदेही पर वादी पिंकी कुमारी का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जो रौशन कुमार पिता लल्लू राम (मुरलीपुर) के घर से मिला। पुलिस ने रौशन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में हरेराम राम, पिता राजू राम, ग्राम मुरलीपुर को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर अपराधी को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा, लूटा गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (BR24AD 9812) बरामद किया गया है।।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026