Home बिहार जेपी पथ-गंगा पथ निर्माण में अतिक्रमण पर सख्ती, 48 लोगों पर दर्ज...

जेपी पथ-गंगा पथ निर्माण में अतिक्रमण पर सख्ती, 48 लोगों पर दर्ज हुई FIR

438
0
Strictness on encroachment in JP Path-Ganga Path construction, FIR lodged against 48 people

पटना: दीघा से कोइलवर तक प्रस्तावित जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल संसाधन विभाग की भूमि पर बने सोन सुरक्षा बांध पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 48 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें दीघा स्थित सादिकपुर का एक स्कूल, श्रीनगर के दो मंदिर और महिनावा का सूर्य मंदिर भी शामिल हैं।

मनेर थाना में जल संसाधन विभाग की ओर से यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बांध पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यपालक अभियंता, सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल, खगौल के निर्देश पर कनीय अभियंता नवाब शारिब कौसर, आनंद रवि एवं संतोष कुमार सिंह ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संबंधित अतिक्रमण के खिलाफ मनेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किए जा रहे इस गंगा पथ निर्माण कार्य में बाधक बने अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

एफआईआर की जानकारी फैलते ही अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। मनेर अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि सोन सुरक्षा बाढ़ अवर प्रमंडल की शिकायत पर अतिक्रमण वाद संख्या 3/24-25 के तहत भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण की गई भूमि की मापी का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। छितनावा मौजा में मापी कार्य पूरा कर लिया गया है। अन्य अंचलों में भी कार्रवाई जारी है।


GNSU Admission Open 2026