- समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव, प्रत्यय अमृत के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया
पटना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को “अधिवेशन भवन, पटना” में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव, प्रत्यय अमृत के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच., पटना प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में सचिव कौशल किशोर, पटना के प्रभारी जिला पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलीक खंडेकर, निर्वाचन विभाग, बिहार में अपर सचिव माधव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार साहु तथा उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मियों को लोकतंत्र में अपनी आस्था रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी। साथ ही भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘माई इंडिया, माई वोट- मैं भारत हूं’ है।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2025 एवं विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के सफल संपादन हेतु सभी पदाधिकारियों, बीएलओ तथा मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत विधान सभा आम निर्वाचन में बिहार ने ऐतिहासिक काम किया है और देश को दिशा दिखाई है। राज्य में मतदान का प्रतिशत 67.25 रहा, जो कि 1950-51 के बाद सर्वाधिक है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.77 तथा पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.73 रहा, जो कि ऐतिहासिक है। इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं एवं निर्वाचन के हितधारकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और हमने इसकी गरिमा बरकरार रखी है। उन्होंने अनुरोध किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को हर स्तर पर सुनिश्चित कराया जाए। देश और लोकतंत्र के विकास में प्रत्येक मतदाता का योगदान अमूल्य है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि विगत बिहार विधान सभा निर्वाचन में पहली बार सभी मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा, मतदान केन्द्रों पर मोबाइल जमा करने की सुविधा तथा मतदान दलों के आने-जाने हेतु वाहनों में जी.पी.एस. का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में मतदान केन्द्रों का स्थानांतरण शून्य रहा, किसी भी मतदान केन्द्र में हेली ड्रॉपिंग नहीं की गई। साथ ही एक भी बुथ पर पुर्नमतदान नहीं हुआ। उन्होंने विशेष गहण पुनरीक्षण- 2025 एवं बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के सफलतापूर्ण संपादन में सहयोग के लिए मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के







