Home बिहार पुत्र ने पत्नी और पिता को गोली मार कर किया ह/त्या, फिर...

पुत्र ने पत्नी और पिता को गोली मार कर किया ह/त्या, फिर खुद को मार ली गोली

338
0
Son shoots wife and father to death, then kills himself

एक ही घर में तीन लोगों की हत्या से गांव में सनसनी

रोहतास। जिले के भानस थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरा गांव में सोमवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। पूरा गांव गमगीन है। मृतकों की पहचान डिहरा गांव निवासी अमित सिंह, शालिग्राम सिंह एवं नीतू देवी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जाता है कि अमित सिंह पारिवारिक विवाद से तंग आकर पहले अपनी पत्नी नीतू देवी को गोली मारी, फिर बीच बचाव करने आए पिता शालिग्राम सिंह को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना के बाद अमित सिंह के आक्रामक रूप को देखकर अन्य परिजन घर में हीं छुप गए, इसके बाद अमित सिंह ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि अमित सिंह काफी दिनों से घरेलू विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार की देर रात भी करीब एक बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, इसके बाद अमित सिंह ने अन्य परिजनों के सामने ही पत्नी एवं पिता की हत्या कर खुद को गोली मार ली। हालांकि, अमित सिंह के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात भी सामने आई है।मामले में बिक्रमगंज एएसपी अंकित कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह भानस थाने को डिहरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर एफएसएल टीम के माध्यम से साक्ष्य जुटाए हैं और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा अमित सिंह के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात बताई गई है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026