Home बिहार सीतामढ़ी: श्रीराम मंदिर के बाद अब माता सीता मंदिर का सपना साकार,...

सीतामढ़ी: श्रीराम मंदिर के बाद अब माता सीता मंदिर का सपना साकार, सीएम नीतीश ने जारी किया भव्य डिजाइन

403
0
Sitamarhi: After Shri Ram temple, now the dream of Mata Sita temple is coming true, CM Nitish released the grand design

पटना : अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर तो आप सभी ने देख लिया। अब माता सीता के मंदिर का भव्य मंदिर का डिजाइन सामने आया गया है। इसके बारे में जैसा कहा गया था ठीक वैसा ही है। यह डिजाइन किसी और नहीं बल्कि खुद सीएम नीतीश कुमार ने शेयर किया है। पुनौरा धाम मंदिर की कई तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने के लिए भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026