पटना बिहटा: राजधानी पटना में अपराधियों ने रुपया और मोबाइल लूट के दौरान विरोध कर रहे एक युवक की जमकर पिटाई करते हुए हत्या कर दी। मृतक की पहचान बहादुरगंज गांव निवासी घमंडी पासवान के पुत्र कुंदन पासवान के रूप में की गई है। घटना पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज टांडी की है।
इन दिनों लगातार क्राइम की घटनाएं हो रही है। घटनाओं को लेकर लोग काफी परेशान है। पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज टांडी पर गांव के पास घटना के बाद से सभी अपराधी फरार है। हालांकि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए जुटी हुई है। इस लूट के दौरान युवक की हुई हत्या को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
वह इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी बनी हुई है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि कुंदन पासवान किसी काम से पालीगंज की ओर गया हुआ था। घर लौटने के दौरान देर रात हो गई। इस बीच रास्ते में कुछ अपराधियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ लूट-पाट करने लगे। पैसा और मोबाइल लूटने के दौरान युवक ने अपराधियों के लूट का विरोध किया, जिससे आक्रोशित होकर अपराधियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। अपराधी उसे तबतक पीटते रहे जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या की जानकारी रविवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों को हुई। हत्या की घटना को लेकर राहगीरों ने मृतक युवक की पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी।







