Home बिहार लापता शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने...

लापता शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

406
0
Sensation after missing teacher's body found, suspicion of murder; Police started investigation

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव में दो दिनों से लापता सरकारी शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी रामजी ठाकुर के 42 वर्षीय पुत्र गुड्डू लाल ठाकुर के रूप में हुई है, जो राजकीय मध्य विद्यालय मनाईंन में पदस्थापित थे। परिजनों के अनुसार, गुड्डू लाल ठाकुर 2 जुलाई की रात से लापता थे। इसके बाद से ही उनके परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

इसी क्रम में 3 जुलाई की रात सेमरा नियामत के चिकना चौर क्षेत्र में उनका जूता, गमछा और एक डिब्बा बरामद हुआ था, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। आज सुबह 4 जुलाई को उसी क्षेत्र के चवर से शिक्षक का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही साहेबगंज थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार और एसआई पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी सिकंदर कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को सूचना दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कल मृतक का जूता और गमछा घटनास्थल से कुछ दूरी पर ग्रामीणों को मिला था। वहीं, परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।




GNSU Admission Open 2026