Home बिहार भागलपुर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ानें की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई...

भागलपुर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ानें की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

169
0
Security beefed up after bomb threat to Bhagalpur civil court

भागलपुर। बिहार में भागलपुर व्यवहार न्यायालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने आज यहां बताया कि भागलपुर व्यवहार न्यायालय के प्रशासनिक प्रभारी द्वारा ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में आमलोगो के प्रवेश पर रोक लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।उन्होंने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता के साथ मौके पर पहुंच कर न्यायलय परिसर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं मिली है। स्थिति बिल्कुल शांतिपूर्ण है और पुलिस धमकी वाले ईमेल की जांच पड़ताल कर रही है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने के दौरान दो बार भागलपुर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रशासनिक प्रभारी को न्यायलय को बम से उड़ानें की धमकी का ई-मेल प्राप्त हुआ है। इसके बाद प्रभारी के द्वारा तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई।

GNSU Admission Open 2026