Home बिहार 20 दिन में दूसरा मातम: पिता के बाद 20 वर्षीय बेटे की...

20 दिन में दूसरा मातम: पिता के बाद 20 वर्षीय बेटे की घर में डूबकर मौत

128
0
Second mourning in 20 days: After father, 20-year-old son dies by drowning in home

सीवान: 20 दिन पहले पिता की मौत के बाद घर-परिवार का ‘अरमान’ ही इकलौता चिराग था। लेकिन, उसकी भी मौत आ गई। वह भी इस तरह कि कोई भरोसा नहीं करे। कोई बच्चा पानी की टंकी में डूबकर मर जाए तो भरोसा करना मुश्किल नहीं। लेकिन, 20 साल का अरमान अपने ही घर की पानी की टंकी में डूबकर मर जाएगा, किसी को यकीन नहीं हो रहा।  सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव में यह दुखद घटना सामने आई है।

यहां पानी की टंकी साफ करने के दौरान 20 वर्षीय अरमान अली की डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस परिवार के लिए एक और बड़ा सदमा है, जिसने अभी 20 दिन पहले ही अरमान के पिता को लंबी बीमारी के बाद खोया था। बताया जा रहा है कि अरमान अपने घर में पानी की टंकी को साफ करने के लिए उसमें उतरा था। साफ-सफाई के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। घर की महिलाओं ने जब अरमान को टंकी में डूबा देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और तुरंत उसे टंकी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अरमान को सीवान के सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि अरमान ही घर का इकलौता बेटा था। 20 दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था और परिवार उस सदमे से बाहर भी नहीं निकल पाया था कि अब यह दूसरी विपदा आ गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और वे मामले की जांच में जुट गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


GNSU Admission Open 2026