छपरा। बिहार के सारण जिले में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई है । पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के मांझी थाना क्षेत्र में मांझी – दरौली मुख्य मार्ग पर हंसराजपुर गांव निवासी पवन पटेल (45)को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया,जिसके कारण उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है,जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना में गड़खा थाना क्षेत्र के कदना बाजार के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो चालक ने मोटरसाइकिल सवार नारायणपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार (30)को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही स्कार्पियो को जब्त कर लिया है, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।







