Home खेल जिला क्रिकेट लीग का रोमांचक मुकाबला में साई क्रिकेट अकादमी ने दर्ज...

जिला क्रिकेट लीग का रोमांचक मुकाबला में साई क्रिकेट अकादमी ने दर्ज की पहली जीत

13
0
जिला क्रिकेट लीग का रोमांचक मुकाबला में साई क्रिकेट अकादमी ने दर्ज की पहली जीत

सासाराम। सासाराम के एस.पी. जैन कॉलेज मैदान में रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग (ए डिवीजन) का दूसरा मुकाबला साई क्रिकेट अकादमी और एलिट इलेवन के बीच खेला गया। मैच में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला, जिसमें साई क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलिट इलेवन को 3 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। टॉस जीतकर साई क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलिट इलेवन की टीम 30 ओवर के निर्धारित मुकाबले में 23.2 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एलिट इलेवन की ओर से आर्यन जायसवाल ने 28 गेंदों पर 23 रन, अनिमेष दुबे ने 11 गेंदों पर तेज 24 रन, चुनु तिवारी ने 13 रन तथा निर्भय ने 12 रन का योगदान दिया। साई क्रिकेट अकादमी की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। रोहित पांडेय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं आयुष, पुनीत और हर्षित ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई क्रिकेट अकादमी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम की ओर से संत सिंह ने 41 गेंदों पर 31 रन, पंकज मिश्रा ने 20 गेंदों पर 26 रन और परामर्श तिवारी ने 22 गेंदों पर 19 रन की अहम पारियां खेलीं। एलिट इलेवन की ओर से राजीव और बाबुधन ने 2-2 विकेट, जबकि शुभ और साहिल ने 1-1 विकेट लिए। इस मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रोहित पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 12 गेंदों पर 11 रन और गेंदबाजी में (5-0-35-6) का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, चयनकर्ता अर्जुन कुमार सहित कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में कुंदन कुमार का अहम योगदान रहा।

GNSU Admission Open 2026

GNSU Admission Open 2026