Home बिहार आरपीएफ ने लौटाया रेल यात्री का खोया मोबाइल

आरपीएफ ने लौटाया रेल यात्री का खोया मोबाइल

410
0
RPF returned the lost mobile of a railway passenger

डेहरी। डेहरी आरपीएफ के द्वारा एक रेल यात्री का खोया हुआ मोबाइल लौटाया गया जिससे रेल यात्री काफी खुश हुए। ड्यूटी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक हरेराम कुमार के अनुसार रविवार को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष पं.डी.डी.यू. से सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 14224 डाउन के डेहरी स्टेशन से प्रस्थान करने के उपरांत एक यात्री आशीष कुमार का मोबाइल ट्रेन से नीचे गिर गया है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर पर रिंग कर यात्री का मोबाइल लाइन किनारे से बरामद किया गया और सूचना यात्री को दी । प्राप्त सूचना पर यात्री आशीष कुमार पिता विनोद कुमार ग्राम करहा बाजार वार्ड नंबर 13 थाना सिलाव जिला नालंदा निवासी आर पी एफ पोस्ट पर आकर उपस्थित हुए एवं मोबाइल की पहचान कर प्राप्त किया ।आर पी एफ के इस कार्य की यात्री ने काफी सराहना किया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026