संझौली (रोहतास): रोहतास जिला अंतर्गत संझौली थाना क्षेत्र के ‘न्यू एरिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार पटना से लौट रहा था। संझौली में उतरने के बाद वे एक ऑटो-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतिका स्वर्गीय उपदेश पासवान की 55 वर्षीय कलपातो देवी बताई जाती है। जबकि घायलों में मनोज पासवान, विजय पासवान, अमित पासवान, करण पासवान और उर्मिला देवी शामिल है। हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सासाराम स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया है। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के सासाराम सदर अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। वही मृतक के भतीजे बबलू कुमार पासवान ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब परिवार पटना से वापस आकर अपने गांव ‘अउराई’ जा रहा था। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।







