Home बिहार रोहतास: ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 ट्रैक्टर बरामद

रोहतास: ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 ट्रैक्टर बरामद

261
0
रोहतास: मंदिर में चोरी का खुलासा, गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

रोहतास। जिले में कोचस थाना क्षेत्र में सक्रिय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के पांच ट्रैक्टर बरामद किए हैं। मामले को लेकर रोहतास एसपी रोशन कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि 21 मार्च 2026 को दर्ज ट्रैक्टर चोरी कांड के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 सासाराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में कोचस, करगहर, परसथुआ और दिनारा थाना सहित जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया। 4 अप्रैल को दिनारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने रोहित कुमार और चंदन कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने गिरोह का खुलासा किया, जिसके बाद करगहर थाना क्षेत्र से रविरंजन कुमार उर्फ पप्पु को गिरफ्तार किया गया। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर कोचस और परसथुआ से चोरी गए ट्रैक्टर बरामद किए। अब तक कुल पांच ट्रैक्टर, एक काला पल्सर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल उपकरण जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। इस सफलता के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026