Home बिहार कुदरा में एनएच-19 पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा...

कुदरा में एनएच-19 पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर

113
0
कुदरा में एनएच-19 पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर

कुदरा (कैमूर)। बिहार के कैमूर जिले में मंगलवार की रात एनएच-19 पर सकरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहे हैं। हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। दूसरे घायल को सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, मोहनिया के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार सुबह बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026