Home बिहार बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज, रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को...

बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज, रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को घेरा

10
0
Rhetoric intensifies in Bihar politics, Rohini Acharya attacks Nitish Kumar

बिहार की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री को लेकर विपक्ष की ओर से सवाल उठने लगे। राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। रोहिणी आचार्य ने विदेश से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार की राजनीति और उनके पूर्व के बयानों को लेकर तीखी टिप्पणी की।

रोहिणी आचार्य ने अपने बयान में लिखा कि चाचा जी… कहां विलुप्त हो गई दूसरों के संदर्भ में कही गई आपकी परिवारवाद वाली थोथी दलील व बेतुकी थ्योरी? आपकी कथनी और करनी में हमेशा बड़ा फर्क रहा है…। सच कहूं तो आप राजनीतिक व वैचारिक विरोधाभास की वो पराकाष्ठा रहे हैं, जिस पर सटीक बैठती है ये कहावत ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’…।  रोहिणी इस बयान को परिवारवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि रोहिणी आचार्य ने अपने संदेश में निशांत कुमार को राजनीति में आने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा कि वैसे निशांत को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं…। राजनीति में स्वागत है निशांत का इस उम्मीद के साथ कि निशांत आपकी तरह कुर्सी से चिपके रहने की राजनीति के इतर जनसरोकार की राजनीति करेंगे और फासीवादी भाजपा के आगे आपकी तरह कभी मजबूर, लाचार और बेबस नहीं दिखेंगे…।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026