Home बिहार रैपिडो चालक को लूटकर मारी गोली, बाइक और 15 हजार लेकर फरार...

रैपिडो चालक को लूटकर मारी गोली, बाइक और 15 हजार लेकर फरार बदमाश

343
0
Rapido driver was robbed and shot, the miscreant escaped with the bike and Rs 15 thousand

मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शिवहर थाना क्षेत्र के थाना रोड निवासी मोहम्मद शाहनवाज हुसैन (29 वर्ष) पटना से देर रात करीब 1 बजे घर के लिए निकला था। रास्ते में कांटी थाना क्षेत्र के लालू-राबड़ी मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और बाइक व पैसे की मांग की। विरोध करने पर अपराधियों ने शाहनवाज पर फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली उसकी दाहिनी जांघ में लगी, जिससे घायल शाहनवाज सड़क पर गिर पड़ा और अपराधी उसकी बाइक और करीब 15 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि लूटी गई राशि कितनी थी। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और घटना ने जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


GNSU Admission Open 2026