Home बिहार राजनाथ सिंह का राहुल पर वार — सबूतों का ‘परमाणु बम’ गिराकर...

राजनाथ सिंह का राहुल पर वार — सबूतों का ‘परमाणु बम’ गिराकर साबित करें मतदान चोरी का आरोप

397
0
Rajnath Singh's attack on Rahul - Prove the allegation of vote theft by dropping a 'nuclear bomb' of evidence

पटना: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार दौरे पर हैं। पटना में एक कार्यकम में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि उनके पास सबूतों का परमाणु बम है तो साबित करें कि चुनाव आयोग बिहार में मतदान चोरी कर रहा है। राहिल गांधी को तुरंत इस मुद्दे पर डेटोनेटिंग कर जवाब देना चाहिए। उन्हें बस यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस काम में वह खुद सुरक्षित रहें।

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की जनता को उनके पिछले बयान भी याद हैं। उन्होंने ही संसद को भूकंप की धमकी दी थी, लेकिन जब वह बोले, तो वह एक फ्लॉप शो साबित हुआ। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग एक ऐसा संस्थान है जो अपार निष्ठा के लिए जाना जाता है। वह हर काम देशहित में ही करता है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर जो दुष्प्रचार किया रहा, चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, वह गलत है।

GNSU Admission Open 2026

चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हों। विपक्ष के नेता को एक संवैधानिक संस्था के बारे में इस तरह का बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी अपनी पार्टी के हाथों पर खून लगा है, जिसने 1975 में आपातकाल लागू करके लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की भी खूब तारीफ की। कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में अपने 20 वर्षों के शासन के दौरान राज्य की स्थिति को सुधारने में मदद की। 

GNSU Admission Open 2026