पटना: बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल्, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं बक्सर, भोजपुर रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, बिहार 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तिरहुत, मिथिला, कोसी, सीमांचल के जिले शामिल हैं। वहीं बाकी के जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।







