पटना: बिहार के कई जिलों में मानसून का पूरा असर देखने को मिल रहा है। पटना, वैशाली, गोपालगंज, किशनगंज, और कटिहार में कई जगह शुक्रवार अहले सुबह झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सारण, समस्तीपुर, औरंगाबाद, नालंदा, शेखुपरा, अरवल, गया, नवादा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, बांका, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास में बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक अगस्त से छह अगस्त तक बारिश और वज्रपात के आसार हैं। एक अगस्त को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में अधिकांश भागों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं दो, तीन, चार अगस्त को बिहार के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। पटना में बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। कई स्कूल बंद नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई।
कुर्जी, बेली रोड, बोरिंग रोड, गोला रोड में कुछ देर तक जाम का सामना लोगों को करना पड़ा। हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, गर्दनीबाग, न्यू मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग के कुछ इलाके, पाटलिपुत्र कॉलोनी, एजी कॉलोनी, राजीव नगर, नेपाली नगर, कृषि नगर, गोला रोड, बीबीगंज रोड, जजेज कॉलोनी, चित्रकूट नगर, पंचशील नगर, सुल्तानपुर में कई जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।







