Home बिहार कई जिलों में आज बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें आपके इलाके...

कई जिलों में आज बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें आपके इलाके का हाल

484
0
Rain and thunderstorm warning in many districts today, know the condition of your area

बिहार: बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। पटना, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, पटना शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटा में मध्यम दर्जे की में गर्जन वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से अनुरोध है कि वह सतर्क और सावधान रहे यदि आप खुले में हो तो अति शीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। पिछले 24 घंटे में किशनगंज, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, रोहतास और गया जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश किशनगंज में हुई यहां पर 120.4 एमएम बारिश हुई। वहीं पूर्वी चंपारण में 87.4  एमएम, समस्तीपुर में 81.3 एमएम, रोहतास में 66.5  एमएम, गया में 65.4 एमएम, दरभंगा 55 एमएम, सीवान में 52.5 एमएम, जमुई में 52.5 एमएम,  पश्चिमी चंपारण में 44.8 एमएम और अररिया में 44.6 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गर्मी गोपालगंज में पड़ी। यहां पर 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

GNSU Admission Open 2026

वहीं पूरे बिहार का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री से 35.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इतना ही नहीं राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई। सबसे न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुजफ्फरपुर में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।



GNSU Admission Open 2026