Home बिहार 13 अगस्त तक बारिश-वज्रपात अलर्ट, पटना-बेगूसराय-वैशाली दियारा में बाढ़

13 अगस्त तक बारिश-वज्रपात अलर्ट, पटना-बेगूसराय-वैशाली दियारा में बाढ़

443
0
Rain and thunderstorm alert till August 13, flood in Patna-Begusarai-Vaishali Diara

पटना: बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज पूरे बिहार में अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इनमें से इस दौरान, उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में अधिकांश स्थानों बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण एवं पूर्वी चंपारण, सीवान, शिवहर और गोपालगंज, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। सीवान, शिवहर और गोपालगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आठ से 13 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट है।

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो शुक्रवार को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। तिरहुत और मिथिलांचल के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। पटना में ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। सुबह से धूप छांव का खेल जा रही है। मौसम विभाग ने पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के अनेक स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं। इधर, बक्सर, आरा, पटना, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में गंगा नदी उफान पर है। मधुबनी, सुपौल और सहरसा में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। कोसी के अलावा बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, पुनपुन और गंगा कई जगहों पर उफान पर हैं।

GNSU Admission Open 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार बारिश और नदियों की स्थिति देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत 20 पंचायत के करीब 72 गांव में बाढ़ का पानी पिछले कई दिनों से फैला हुआ है। प्रखंड के मुख्य सड़क से सभी गांव का संपर्क टूट चुका है। इस कारण जिले के 80 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं बेगूसराय में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।निचले इलाके में पानी घुसकर जाने के लिए जिले कई स्कूल अगले आदेश तक बंद किए गए हैं। वहीं पटना के दियारा में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से राहत पैकेज बांटे जा रहे हैं।इधर, मनेर, दानापुर, दीघा फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा सहित कई जगहों पर सड़क के डूबने के कारण दियारा व निचले इलाकों का आना जाना बन्द व शहरी क्षेत्र से संपर्क टूट चुका है।


GNSU Admission Open 2026