
गया जी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया जी आगमन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी गया जी आएंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। इस संबंध में कांग्रेस के युवा नेता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि गया जी में 18 अगस्त को राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गया जी में मतदाता अधिकार यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी नेतृत्व करेंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने, भव्यता प्रदान करने के लिए युवाओं के बीच लगातार बैठक की जा रही है।
कहा कि राहुल गांधी द्वारा विगत कई वर्षों से देश में साफ-सुथरी चुनाव मतदाता सूची के लिए संघर्ष किया जा रहा है। कांग्रेस के युवा नेता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 18 अगस्त को गया जी के गुरुआ प्रखंड के बबूल गांव में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। भोजन अवकाश के बाद गुरुआ के बगडीहा से शाम चार बजे यात्रा शुरू होगी, जो सोनडीहा, अमरा, खयरा, अहियापुर पंचायत होते हुए गया जी शहर में स्थित खलीस पार्क तीनमुहानी के पास शाम 5 बजे पहुंचेंगे।
यहां राहुल गांधी युवाओं के बीच संबोधन करेंगे। युवा नेता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि सभा समाप्ति के बाद राहुल गांधी मानपुर प्रखंड के रसलपुर हाईस्कूल क्रिकेट मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन 19 अगस्त को सुबह आठ बजे हनुमान मंदिर पूनावा से यात्रा शुरू करेंगे। जो वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुआवा और तूनगी गांव होते हुए नवादा जिले के लिए निकल जाएंगे।






