Home बिहार प्रशांत किशोर का तंज- नीतीश भी पीली बस से कर रहे प्रचार,...

प्रशांत किशोर का तंज- नीतीश भी पीली बस से कर रहे प्रचार, अगला पड़ाव जनसुराज

464
0
Prashant Kishor's taunt- Nitish is also campaigning with a yellow bus, next stop is Jan Suraj

पटना: जनसुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने फिर से सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद जदयू के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का आखिरी रास्ता जन सुराज में ही होना है। ऐसा इसलिए कि अब नीतीश कुमार भी पीला रंग के बस में घूमने लगे हैं। सभी जगह जो पोस्टर लग रहे हैं वो भी पीला रंग का ही है। यह देखकर लोग समझ रहे हैं कि इनका अगला रास्ता जनसुराज में है। प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोध में नहीं हैं। जन सुराज में वो लोग आ रहे जो बेहतर व्यवस्था बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार सुधरे। हम चाहते हैं कि कर्नाटक-गुजरात की तरह बिहार में भी विकास हो। हमलोग उपरवाले की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। भाजपा में जिस चाल चरित्र चेहरा की बात होती थी, उस चेहरे वाले लोग अब जन सुराज में दिख रहे हैं।

अभिमन्यु का उदाहरण देते कहा कि उसके बलिदान की ही चर्चा होती है, उसे घेर कर मारने वालों की चर्चा नहीं होती। दरअसल, जनसुराज पार्टी ने आज पटना के बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में बड़ा मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में भाजपा के महामंत्री रहे सुधीर शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा और समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी चेतना झांब समेत कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विभिन्न जिलों के गणमान्य सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों ने जनसुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सभी को पीला गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। उदय सिंह ने कहा कि आज बिहार भर के लोग यह जान रहे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान जन सुराज ही कर सकती है। इसलिए सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियां हमसे जुड़ रही हैं।

GNSU Admission Open 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मैं इससे गौरवान्वित हूं। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कुछ भी किया हो, बिहार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए सभी पार्टियों खासकर भाजपा के इतने सारे नेता हमारे साथ आ रहे हैं। जन सुराज से जुड़कर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी जवानी भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दी। लेकिन यह पार्टी अब जमीनी कार्यकर्ताओं की कत्लगाह हो गई है। बिहार में अब राजद एक और राजद एक के बीच सत्ता की लड़ाई हो रही है। लेकिन अब जन सुराज बिहार की जनता का अगला विकल्प बनने जा रही है। वहीं भाजपा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा ने जनसुराज से जुड़ने को लेकर प्रशांत किशोर और उदय सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता चेतना झांब ने कहा कि बिहारी अब सिर्फ बिहार में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं। अब प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को पाटलिपुत्र को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है।

जनसुराज पार्टी में आज शामिल होनेवालों में अन्य लोगों में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह गोपालगंज के प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ शशि शेखर शर्मा, सीतामढ़ी निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी रहे उमाशंकर दास शास्त्री, सारण निवासी अकादमिक स्तर पर सक्रिय रहे अमितेश कुमार, कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत भारती, उद्यमी रिंकू गिरी, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा, पश्चिम चंपारण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अजय गिरी शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जन सुराज में शामिल हुए।


GNSU Admission Open 2026