Home बिहार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया...

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

225
0
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

सासाराम (रोहतास)। बुधवार को रोहतास जिला भाजपा कार्यालय में महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। समर्पण दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम गीत एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने तथा संचालन विवेक सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बृजेश सिंह रमन उपस्थित रहें। समर्पण दिवस पार्टी के निर्देशानुसार सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठों के अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमा में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि प्रदेश के निर्देशानुसार सादगी पूर्ण ढंग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाय। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा पार्टी की स्थापना में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा बृजेश सिंह रमन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक, मानववाद, अंत्योदय योजना, उनके प्रकार राष्ट्रवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री विवेक कुमार सिंह, प्यारेलाल ओझा, कार्यालय प्रभारी अरुण कुमार पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, शशि भूषण प्रसाद, विनीत कुमार सिंह, छोटे लाल सोनी, बनारसी सेठ, सत्य नारायण पासवान, सत्येन्द्र दुबे, मनीष कुमार, प्रकाश चन्द्रवंशी, नंद किशोर यादव, दीपक वर्मा, संजय कुशवाहा, संजय सिंह, चंद्रमा कुशवाहा नागेंद्र राय सहित कई अन्य मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026