Home बिहार कांग्रेस का झंडा हर गांव हर घर में पहुंचे ये हमारा लक्ष्य

कांग्रेस का झंडा हर गांव हर घर में पहुंचे ये हमारा लक्ष्य

150
0
Our goal is to send the Congress flag to every village and every home

सासाराम : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर घर झंडा अभियान के दौरान आज प्रदेश प्रतिनिधी मानस रंजन के नेतृत्व में रोहतास जिले के विभिन्न जगहों पर कांग्रेस जनों के घर पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा कांग्रेस का झंडा लगाया गया. इस अभियान में शामिल कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधी मानस रंजन ने कहा की जिस तरीके से हम लोग कांग्रेस जनों के घर पर जा रहे हैं और झंडा लगा रहे हैं लोगों का जो कांग्रेस के प्रति प्रेम से दिखाई दे रहा है. लोग बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम का साथ दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं. बिहार के लोग भाईचारा चाहते हैं. बिहार के लोग तरक्की चाहते और निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी का जो लक्ष्य कांग्रेस का झंडा हर घर तक पहुंचाने का उसको हम लोग पहुंचने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों गांव में पंचायत में जाने का काम करेगे. साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में जिले के अधिकतर घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा दिखाई देगा. कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता इस अभियान में जुड़ा हुआ है और कांग्रेस का झंडा और विचार धारा लोगो तक पहुंचा.

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026