डेहरी। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी इकाई द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा अभियान में जीएनएसयू के एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अभियान में एक रैली का आयोजन किया गया, जो देव मंगल सभागार जमुहार से करवंदिया गांव तक गई। इस रैली में लोगों को राष्ट्रध्वज वितरित किए गए और भारत माता के प्रति सम्मान के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक जीएनएसयू वेदांत कुमार प्रजापति, एनसीसी समन्वयक डॉ. मयंक कुमार, और समस्त विभाग के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और समन्वयक उपस्थित रहे।







