Home बिहार निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए पोर्टल पर 30 अप्रैल तक होगा...

निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए पोर्टल पर 30 अप्रैल तक होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

128
0
Online registration for admission in private schools will be done on the portal till April 30.

पटना। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी ) के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया के अगले चरण की समय-सीमा घोषित की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का नामांकन ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में किया जा रहा है। विभागीय पत्रांक 505, 15.06.2023 एवं समय-समय पर प्रेषित पत्रों के आलोक में यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। शेष पात्र बच्चों के आवेदन को सुगम बनाने के लिए अगले चरण की समय-सारणी इस प्रकार निर्धारित की गई है। प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों द्वारा प्रवेश क्षमता का अपलोड 06 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक छात्र पंजीकरण की प्रक्रिया संचालित होगी। पंजीकृत छात्रों का सत्यापन 17 अप्रैल से 02 मई 2026 तक किया जाएगा। सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन 05 मई 2026 को किया जाएगा तथा चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश 06 मई से 21 मई 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अधिसूचित समय-सारणी के अनुरूप अग्रेत्तर निर्देश जारी करें, जिससे आरटीई अधिनियम की धारा 12(1)(सी ) के तहत ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके। पात्र बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया अवश्य पूर्ण करें।

GNSU Admission Open 2026