Home बिहार ट्रक और ई- रिक्शा की टक्कर में एक महिला की मौत, छह...

ट्रक और ई- रिक्शा की टक्कर में एक महिला की मौत, छह घायल

149
0
One woman killed, six injured in collision between truck and e-rickshaw

जमुई। बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना इलाके के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई- रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई- रिक्शा सवार गरसंडा गांव की चंचली देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, ई- रिक्शा पर आठ लोग सवार होकर जमुई स्टेशन जा रहे थे, जहां से माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिये सिमरिया घाट जाना था। कटौना के पास पीछे से आये ट्रक की टक्कर से ई- रिक्शा सड़क किनारे पलट गई। घायलों में दुखनी देवी (60), दया देवी (60), कारी देवी (60), सजनी देवी (35), मंजू देवी (45) और चालक पिंटू तांती (26) शामिल हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और फरार ट्रक की पहचान के लिये सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026