
सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला संवाद सह महिला सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास के सीनियर डिप्टी कलेक्टर ओम प्रकाश लाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला सिंह, जिला परिषद राजपुर के रेशमा देवी, सासाराम के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर पूजा कुमारी, एडवोकेट मधु गुप्ता, के द्वारा समारोह का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समिति के द्वारा सभी महिलाओं को बुके, कलम, फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया तथा महिलाओं के द्वारा नृत्य, म्यूजिकल चेयर डांस, सुई धागा दौड़ प्रतियोगिता तथा अन्य आकर्षक गेमों का आयोजन किया गया,जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को समिति के तरफ से डायरी, अंग वस्त्र , कलम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि यह समिति ऐसे कार्यक्रम को कराकर महिलाओं को समाज में भागीदारी के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करता हैं। महिलाएं घर की चहारदीवारी को तोड़कर समाज में पुरुषों के बराबरी अपनी भूमिका निर्वहन कर रही है। जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा दशहरा में डांडिया, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला सम्मान समारोह, रामनवमी में 51 कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित करना, छठ पूजा में नि:शुल्क फल वितरण, जाड़े के समय में गरीबों के बीच कमल वितरण समारोह तथा अन्य तरह के कल्याण कारी कार्य किया जाता है। इस अवसर पर मधुमिता कुमारी, अंजू यादव,गायत्री देवी, इंदु कुमारी, शिवम कुमार, आनवी कुमारी,अटल कुशवाहा , सुधांशु कुशवाहा, रवि शंकर सिंह कुशवाहा ,रोहित मौर्य ,गायत्री देवी, संगीता देवी, आरती देवी ,सीमा कुमारी, मुन्नी कुमारी ,सुमन कुमारी, पूनम कुमारी ,गायत्री देवी ,संगीता कुमारी, प्रोफेसर डॉ कंचन कुमारी, अनुपमा मेहता ,मम्मी सिंह, शांति देवी , संजू कुशवाहा, रेणु कुशवाहा,रेखा देवी, चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा , इंजीनियर सच्चिदानंद सिन्हा तथा लोग उपस्थित थे।






