Home बिहार 12 अगस्त को सीएम नीतीश करेंगे बिजली उपभोक्ताओं से संवाद, दुर्गावती प्रखंड...

12 अगस्त को सीएम नीतीश करेंगे बिजली उपभोक्ताओं से संवाद, दुर्गावती प्रखंड में लगेगा शिविर

132
0
On August 12, CM Nitish will interact with electricity consumers, a camp will be organized in Durgavati block

कैमूर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार, 12 अगस्त को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। इसके लिए दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में चार स्थानों पर संवाद शिविर लगाए जाएंगे। प्रखंड के कनीय विद्युत अभियंता रौनक कुमार कश्यप ने बताया कि ये शिविर प्रखंड कार्यालय दुर्गावती, उच्च विद्यालय धनेछा, उच्च विद्यालय कल्याणपुर और पंचायत सरकार भवन खजुरा में आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की नई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देना है। हाल ही में सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की है। एक अगस्त से इस योजना के तहत जुलाई माह की खपत के आधार पर उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पूर्ण अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। कनीय विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

GNSU Admission Open 2026