Home बिहार गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक गतिविधियों का भंडाफोड़, डीएम के आदेश पर सील

गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक गतिविधियों का भंडाफोड़, डीएम के आदेश पर सील

443
0
Objectionable activities exposed in guest house, sealed on DM's order

पटना : पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में स्थित होटल “खाना-खजाना” सह गेस्ट हाउस सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई पटना डीएम के आदेश पर की गई है। कारण यह है कि इस होटल में एक सप्ताह पहले देह व्यापार का खुलासा हुआ था। गेस्ट हाउस को सील करने के दौरान दो मजिस्ट्रेट, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार और पालीगंज अंचलाधिकारी श्वेता कुमारी, साथ ही नगर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

गेस्ट हाउस को सील करने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर काफी चर्चाएं बनी रहीं। बताया जा रहा है कि पालीगंज थाना से कुछ दूरी पर संचालित इस गेस्ट हाउस में सूचना के आधार पर अनुमंडल अधिकारी की देखरेख में पुलिस प्रशासन ने छापेमारी करते हुए चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया था। गेस्ट हाउस के आड़ में कई महीनों से बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस दौरान कई नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया गया। वहीं कई महिलाएं और युवक पकड़े गए थे। पटना जिला अधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम के निर्देश पर गेस्ट हाउस को सील करने की कार्रवाई पूरी की गई। डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले पुलिस ने छापेमारी कर होटल से तीन लड़के और तीन लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर और एकत्रित की गई पुख्ता जानकारी के बाद डीएसपी-1 के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर दोनों फरार हैं, और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए एसडीएम अमनप्रीत सिंह के आदेश पर उक्त गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। जांच में यह भी पता चला कि नाबालिग स्कूली छात्र और छात्राएं अक्सर इस गेस्ट हाउस में आते थे। इसके अलावा, ग्राहकों की मांग पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बुलाया जाता था। इस प्रकार, गेस्ट हाउस की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।




GNSU Admission Open 2026