Home बिहार सासाराम की नूतन पांडेय बेंगलुरु में सम्मानित200 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा देने...

सासाराम की नूतन पांडेय बेंगलुरु में सम्मानित200 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा देने के कार्य को मिली राष्ट्रीय पहचान

182
0
Nutan Pandey of Sasaram honored in Bengaluru; national recognition for providing free education to 200 students

सासाराम (रोहतास)| की शिक्षिका एवं समाजसेविका नूतन पांडेय को 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उल्लेखनीय कार्य हेतु बेंगलुरु में आयोजित Startup Conclave – Session 3 के दौरान आईपीएस अधिकारी बिकास वैभव ने सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक नवाचार को समर्पित रहा। नूतन पांडेय “Let’s Inspire Bihar” अभियान के अंतर्गत गार्गी चैप्टर की जिला मुख्य समन्वयक (District Chief Coordinator) हैं। उनके नेतृत्व में रोहतास जिले में 200 से अधिक बच्चों को नियमित, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है, जिससे वंचित वर्ग के बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिल रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेंगलुरु के उद्यमियों से बिहार में उद्योग लगाने की अपील करना था, ताकि राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ें और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। उद्यमियों ने इस पहल में सकारात्मक रुचि दिखाई, जिससे यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।

Startup Conclave – Session 3 के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ मंत्री श्री दिलीप जायसवाल थे। विशिष्ट अतिथियों में बैखुंठपुर विधायक श्री मिथिलेश तिवारी तथा डेहरी ऑन सोन विधायक श्री राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह (रोहतास) शामिल रहे। अतिथियों ने शिक्षा और उद्यमिता के समन्वय को बिहार के विकास की कुंजी बताया। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी श्री विकास वैभव के प्रयासों की भी विशेष चर्चा हुई, जो बिहार में शिक्षा, सामाजिक समरसता और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में युवाओं को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहलें की जा रही हैं। मंच से वक्ताओं ने नूतन पांडेय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि रोहतास जिला और बिहार के लिए भी गौरव का विषय है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026