समस्तीपुर। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सरकार से बिहार मे लागू की गई शराबबंदी कानून को जल्द खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि यह समाज एवं प्रदेश के हित में नहीं है। श्री किशोर बुधवार को समस्तीपुर मेंं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि शराबबंदी कानून का लाभ बिहार के लोगों को मिल रहा है तो केंद्र की मोदी सरकार को पूरे देश में शराबबंदी कानून को लागू करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज हर क्षेत्रों मे खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि यह कानून प्रदेश में पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसलिए सरकार शराबबंदी कानून को समाज हित में जल्द खत्म करें। श्री किशोर ने कहा कि सरकार को शराबबंदी कानून खत्म करना ही पड़ेगी।







