Home बिहार जिले में 20 अगस्त से शुरू होगी नाइट ब्लड सर्वे

जिले में 20 अगस्त से शुरू होगी नाइट ब्लड सर्वे

134
0
Night blood survey will start in the district from August 20

जिला स्तरीय सभी लैब टेक्नीशियन को दिया गया प्रशिक्षण

सासाराम। फाइलेरिया यानी हाथीपांव को जड़ से मिटाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत प्रत्येक साल सर्वजन दवा सेवन अभियान के माध्यम से लोगों को दवा खिलाकर इस गंभीर बीमारी को रोकने का प्रयास किया जाता है। बता दे कि इस बार पूरे प्रदेश में एक साथ फरवरी में सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी। उसके पहले नाइट ब्लड सर्वे का कार्य किया जाएगा। नाइट ब्लड सर्वे को लेकर रोहतास जिला स्वास्थ्य समिति ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसको लेकर जिला स्तरीय लैब टेक्नीशियन की प्रशिक्षण प्रदान कर दिए गए। मास्टर ट्रेनर के रूप में पटना से प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे लैब टेक्नीशियन अजय कुमार एवं प्रभु कुमार ने जिले के सभी लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनरों में ब्लड सैंपल निकाल कर उसे जांच करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई। साथ ही साथ नाइट ब्लड सर्वे के दौरान रक्त संग्रह करने की बेहतर तरीकों की भी पूर्ण जानकारी दी गई।

GNSU Admission Open 2026

20 अगस्त से शुरू होगा अभियान

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी आसित रंजन ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत 20 अगस्त से की जाएगी जो 28 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान मुख्यत: रातों में चलाया जाता है क्योंकि फाइलेरिया के परजीवी रात्रि 8 बजे से लेकर 12 बजे तक एक्टिव रहते हैं इसलिए चयनित पंचायत में रात्रि 8 बजे से लेकर 12 तक नाइट ब्लड सर्वे के दौरान ब्लड का सैंपल लेने का कार्य किया जाएगा। वहीं सिविल सर्जन डॉ मणि राज रंजन ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे को लेकर सभी तरह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिला स्तर पर सभी लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर पर टीम गठित कर इस कार्य को पूरा किया जाएगा।मौके पर मौजूद पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर संचारी रोग हेमंत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग कर जागरूकता अभियान में पूर्ण सहयोग किया जाएगा और नाइट ब्लड सर्वे को सफल बनाया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026