सासाराम (रोहतास)। सासाराम की सामाजिक संस्था नगर निगम सेवा समिति की कोर कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष मा रौशन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामनवमी पर्व के जुलूस में शामिल रामभक्तों के स्वागत एवं सेवा व्यवस्था को लेकर तैयारी समिति की रूपरेखा तय की गई। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू सोनी एवं महामंत्री रवि देवा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर के प्रमुख चौराहों पर होडिंग लगाई जाएंगी, धर्मशाला रोड पर स्टॉल लगाकर शर्बत एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जुलूस मार्ग तथा नगर के सभी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों तक जाने वाले मार्गों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह भी प्रस्ताव रखा गया कि रामनवमी पर्व के पूर्व नगर में मांस-मछली की दुकानों एवं मुख्य मार्गों तथा गलियों में संचालित मांसाहारी होटलों को अस्थायी रूप से बंद रखने के संबंध में जिला प्रशासन को लिखित आवेदन दिया जाएगा। इस संबंध में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग करेगा।
बैठक के दौरान कार्यकारी महामंत्री संजय वैश्य ने संस्था के विधिवत पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) का प्रस्ताव रखा। इस पर अध्यक्ष रौशन कुमार गुप्ता ने महामंत्री रवि देवा, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता लोकेश तिवारी, अधिवक्ता हीरा पासवान, अधिवक्ता पिंटू दुबे तथा संगठन मंत्री रोबिन केसरी को एक सप्ताह के अंदर संस्था का बायलॉज (नियमावली) तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि रामनवमी एवं ईद के पावन अवसर पर सासाराम शहर में शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने में नगर निगम सेवा समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी। बैठक में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, सरोज कुमार गुप्ता (वार्ड प्रतिनिधि वार्ड 44), जगन्नाथ महतो, ओमजीत यादव (वार्ड प्रतिनिधि), सुनील वर्मा, दीपु कुशवाहा, राज सोनी, राकेश कुमार ‘गुरुजी’, दिनेश चौधरी, धर्मवीर गुप्ता, देवेंद्र जी, मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, कामता सिंह, तरंग केसरी, बैजू पासवान, मंटू कुमार, मनोज केसरी, चितरंजन कुमार, कौशलेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।







