Home बिहार मोदी और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहें है : राहुल...

मोदी और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहें है : राहुल गांधी

359
0
Modi and Election Commission are stealing votes together: Rahul Gandhi

मतदाता अधिकार रैली में सासाराम पहुंचे राहुल गांधी

सासाराम । मतदाता अधिकार रैली को लेकर महागठबंधन की के कई बड़े नेता सासाराम पहुंचे। सासाराम से सभा स्थल तक कार्यकर्ताओं का काफिला देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के साथ-साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पप्पू यादव, माले नेता, सहित कई पार्टियों के बड़े नेता पहुंचे थे। बता दे की बिहार में हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन लगातार विरोध कर रही है। साथ ही साथ राहुल गांधी देश में वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए बिहार के सासाराम से मतदाता अधिकार रैली की शुरुआत कर रहे हैं। राहुल गांधी की बिहार में रैली 13 दिनों तक लगातार चलती रहेगी। इस दौरान राहुल गांधी बिहार के लगभग दो दर्जन जिलों में 1300 किलोमीटर की रैली करेंगे।

GNSU Admission Open 2026

यात्रा की शुरुआत रविवार को सासाराम से की गई जहां राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता एवं राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव सहित कई नेता पहुंचे थे। राहुल गांधी ने सभा स्थल से सीधे नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं लेकिन हम वोट चोरी रोकने और एसआईआर का सच्चाई पूरे देश को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और चुनाव आयोग मिलकर देश के गरीबों की वोट चोरी कर रहें है उस सच्चाई को हम पूरे देश में दिखाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में चोरी कर रहे हैं।

अब ये लोग बिहार में एसआईआर के माध्यम से बिहार के चुनाव में भी चोरी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कई पुराने वोटरों को काट कर नए वोटरों को जोड़ने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हम बिहार में यह चोरी नहीं होने देंगे। वही जातिगत जनगणना को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि संसद में हमने पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाने की बात कही है और वह करवा कर रहेंगे। साथ ही आरक्षण में 50 प्रतिशत की दीवार को भी तोड़ेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर कह तो दिया है कि वह जातिगत जनगणना करवाएंगे लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि वह सही जातिगत जनगणना नहीं करेंगे।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने अडानी और अंबानी ग्रुप को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और एनडीए अरबपतियों के साथ मिलकर सरकार चलती है। उन्होंने कहा कि आप वोट डालते हैं और आपका वोट चोरी किया जाता है और आपका सारा धन 5 से 6 अरबपतियों को दे दिया जाता है। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी आपका वोट चुराते हैं। युवाओं की नौकरी, किसने की एमपीएस तथा आप लोगों का अधिकार चुराते हैं इसलिए इस चोर को सत्ता से हटाना जरूरी है। रैली में पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखाई दिए।

लालू यादव ने कहा कि मोदी को इस बार सत्ता में नहीं आने देना है। उन्होंने कहा कि चोरों को हटाए भाजपा को भगाए और हमें जिताएं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में मत आने दीजिए। वही तेजस्वी यादव ने भी सीधे नरेंद्र मोदी पर ही हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू जी और लोहिया जी हमेशा कहते रहे हैं- वोट का राज यानी छोट का राज। तेजस्वी यादव ने कहा कि भीम राव अंबेडकर और हमारे संविधान ने हम सबको वोट देने का अधिकार दिया लेकिन भाजपा के लोग जो काम खुद से नहीं कर सकते है वो अब इलेक्शन कमीशन को आगे कर के वो काम करवा रहें है यानी आपका वोट छिन रहें है।

GNSU Admission Open 2026