Home बिहार विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कार्यालय पर फहराया तिरंगा

विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कार्यालय पर फहराया तिरंगा

197
0
MLA Trivikram Narayan Singh hoisted the tricolor at the office.

औरंगाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। विधायक श्री सिंह ने उपस्थित जनसमूह एवं जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, न्याय और अधिकारों की गारंटी देता है तथा सभी को इसके मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अशोक सिंह, सुनील शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गोल्डन, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह, परसडी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमरीश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह, राकेश देवता, अभिषेक कुमार, बसु, पप्पू सिंह, विजेंद्र मिश्रा, भाजपा वरीय नेता रामविलास सिंह, भाजपा नेता अनिल ओडिया, टुन्ना गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026