Home बिहार बिहार पुलिस सप्ताह के तहत शहीद सम्मान समारोह का आयोजन

बिहार पुलिस सप्ताह के तहत शहीद सम्मान समारोह का आयोजन

14
0
Martyrs' Honor Ceremony organized under Bihar Police Week

जमुई। बिहार के जमुई जिले में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर बुधवार को शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। 22 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक मनाए जा रहे बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 को जिला एवं इकाइयों के अंतर्गत सेवा के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।


समारोह में जमुई जिले के तीन शहीद/मृत पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित हुए। औरंगाबाद जिले के हिवरा थाना में पदस्थापित रही पुलिस अवर निरीक्षक रिंकी कुमारी की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके पिता दशरथ प्रसाद महतो, माता रेणु देवी तथा चाचा मनोज कुमार समारोह में मौजूद रहे।रिंकी कुमारी जमुई के सिकंदरा इलाके की रहने वाली थी।
वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कार्यरत सिपाही दीप नारायण मंडल रोहतास जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी मंजू देवी और पुत्र नंदन कुमार कार्यक्रम में उपस्थित हुए।इसके अलावा गृह रक्षक प्रवीण कुमार की जमुई जिले में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी सीमा कुमारी भी समारोह में शामिल हुईं।

GNSU Admission Open 2026


समारोह के दौरान सभी परिजनों को जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके परिवारों के साथ विभाग हर परिस्थिति में खड़ा है। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाना था।

GNSU Admission Open 2026