Home बिहार SSB-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवा जब्त; तस्कर चढ़ा...

SSB-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवा जब्त; तस्कर चढ़ा हत्थे

396
0
Major action by SSB-Police, huge amount of drugs confiscated; smuggler arrested

मधुबनी: मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव में देर शाम एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर नशे के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। छापामारी में पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया और धंधे में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिने गांव वार्ड संख्या-2 निवासी दीपू कुमार झा पिता सुभाष कुमार झा के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिने गांव में लंबे समय से प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और हरिने एसएसबी कैंप की टीम ने आरोपी के घर को चारों ओर से घेरकर गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5560 पिस और बोतल प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हरिने गांव और नेपाल बॉर्डर का इलाका नशे के कारोबारियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा था। यहां से लगातार सीमावर्ती इलाकों में नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही थी, जिसका असर क्षेत्र के युवा वर्ग पर बेहद खतरनाक तरीके से पड़ रहा था।

GNSU Admission Open 2026

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की छापामारी और कार्रवाई समय-समय पर जारी रहनी चाहिए, ताकि नशे के फैलते जाल को खत्म किया जा सके। खुलासा यह भी हुआ है कि आरोपी एक तथाकथित मीडिया कर्मी का भतीजा है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। एसएसबी और पुलिस को गुमराह कर उनकी छवि खराब करने की भी कोशिश की जा रही थी। हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई संयुक्त छापामारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।




GNSU Admission Open 2026