Home बिहार सासाराम में एलपीजी संकट: प्रशासन के दावों की खुली पोल, उपभोक्ताओं का...

सासाराम में एलपीजी संकट: प्रशासन के दावों की खुली पोल, उपभोक्ताओं का हंगामा

46
0
सासाराम में एलपीजी संकट: प्रशासन के दावों की खुली पोल, उपभोक्ताओं का हंगामा

सासाराम (रोहतास)। जिले के सासाराम में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। एक ओर प्रशासन गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को गैस के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। मामला सासाराम के सागर स्थित एचपी गैस एजेंसी का है, जहां गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि होम डिलीवरी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बाद भी दो से तीन दिनों तक गैस की डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे उन्हें मजबूर होकर एजेंसी पर आना पड़ रहा है। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब घंटों इंतजार के बावजूद गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

बढ़ते विवाद को देखते हुए मौके पर सासाराम के एसडीएम और एसडीपीओ पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। एसडीएम ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस एजेंसी पर भीड़ न लगाएं, क्योंकि अब होम डिलीवरी की व्यवस्था फिर से शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन के आश्वासन के बावजूद जमीनी हकीकत अलग है। जब तक समय पर गैस की डिलीवरी नहीं होगी, तब तक लोगों की परेशानी कम नहीं होगी। फिलहाल, इस मुद्दे ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं

GNSU Admission Open 2026