Home बिहार JEE-NEET के लिए बिहार बोर्ड की मुफ्त कोचिंग का आखिरी मौका, आवेदन...

JEE-NEET के लिए बिहार बोर्ड की मुफ्त कोचिंग का आखिरी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज

384
0
Last chance to get free coaching from Bihar Board for JEE-NEET, last date for application is today

अगर आप बिहार से हैं और जेईई, नीट यूजी की तैयारी करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अंतिम मौका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा ‘BSEB सुपर 50’ कोचिंग में पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि है, इससे पहले बोर्ड अंतिम तिथि की तारीखों को बढ़ा चुका है। यह प्रोग्राम वर्ष 2025-27 एकेडमिक सेशन के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए आईआईटी जेईई और एनईईटी की मुफ्त आवासीय एवं गैर-आवासीय कोचिंग मुहैया कराई जाएगी।

छात्र आज यानी 1 जुलाई 2025 तक बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://coaching.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को पटना में दो वर्षीय आवासीय कोचिंग (2025-27) दी जाएगी, जिसमें पूरी तरह से निःशुल्क रहना, खाना और कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

इन शिक्षकों की मदद से छात्रों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की गहराई से तैयारी कराई जाएगी। इस योजना में वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2025 में बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी अन्य बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध +2 स्कूलों में 11वीं में दाखिला लेना चाहते हों। सभी इच्छुक छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://coaching.biharboardonline.com/index पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना अनिवार्य है। सभी पात्र छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और कोटिवार सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य जानकारी वेबसाइट पर अलग से घोषित की जाएगी।


GNSU Admission Open 2026